Friday, September 4, 2026

अपर जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ डीएम को दिया ज्ञापन

Share

Advertisement

भोपूूूराम ख़बरी,  रुद्रपुर। कुमायूं युवा प्रेस क्लब के सदस्यों अपर जिला सूचना अधिकारी पर कई आरोप लगाते हुए डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन भी किया।

क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने डीएम से वार्ता के दौरान कहा कि उधम सिंह नगर जिले में जिला सूचना अधिकारी की स्थाई नियुक्ति नहीं है तथा अतिरिक्त प्रभार मत्स्य विभाग के अधिकारी को दिया गया है। जिससे पत्रकारों को विभागीय स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इस कारण जिला सूचना अधिकारी की स्थाई रूप से नियुक्ति किया जाना चाहिए।
आरोप लगाया कि अपर सूचना अधिकारी के पद पर सेवारत केएल टम्टा की सूचना अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति के बाद विभाग में पारदर्शिता समाप्त हो गयी है। विभागीय अनियमितताओं का नुकसान लघु समाचार पत्रों को उठाना पड़ रहा है। यह भी कहा कि टम्टा द्वारा शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों की सूचना साप्ताहिक व पाक्षिक समाचार पत्र के संपादक को एवं प्रतिनिधियों को नहीं दी जाती। क्लब सदस्यों ने टम्टा की चल-अचल संपत्ति की जांच की मांग की। कुमायूं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द के एल टम्टा पर कार्यवाही नहीं की गई तो प्रेस क्लब आंदोलन करने को बाध्य रहेगा!!
ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष सौरभ गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह, महामंत्री हरविंदर सिंह चावला, गोपाल भारती, अमन सिंह, मोहम्मद शादाब, मुकेश गंगवार, धर्मपाल,  मलकीत सिंह, आशु अहमद, एम सलीम खान, दुर्गेश तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद थे
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.