Friday, September 4, 2026

देव होम्स कालोनी में मंदिर की छत निर्माण का शिलान्यास 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,  रुद्रपुर।  क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड संख्या 16 देव होम्स कालोनी के माता रानी मंदिर में छत निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता हरप्रीत कौर ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र सिंह सामंती एवं पार्षद प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा धार्मिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकता है। विशेषकर धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक संस्थानों के जीर्णोद्धार और उनके सौंदर्यीकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के भी शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इससे पूर्व वहां पहुंचने पर विधायक ठुकराल का लोगों  ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मोर सिंह, राजेश ग्रोवर, अतुल कुलश्रेष्ठ, नितिन कुमार पुजारा, अरुण कुमार, दिनेश मेहरा, दीपक तिवारी, राजकुमार, रंजीत अधिकारी, भीम फर्त्याल, निधि कुलश्रेष्ठ, सूरज शर्मा, भौमिक, केवल पुजारा, दिनेश भौमिक, तीरथ शर्मा, दीपक त्यागी, मुकुल, अमित जोशी, एसपी सिंह आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.