Friday, September 4, 2026

77वाँ स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री मा0 कृषि मंत्री उत्तराखंड श्री गणेश जोशी द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई व स्वतंत्रता दिवस पर अपना व्याख्यान दिया।

77वाँ स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एव उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए l

77वाँ स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

जिलाधिकारी उदयराज सिंह उधम सिंह नगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी  द्वारा प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक रुद्रपुर, मेयर रुद्रपुर, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.