Friday, September 4, 2026

हर बूथ की जीत से पूरा होगा भाजपा का विजयी अभियान : चुघ

Share

Advertisement

 

भोंपूराम, ख़बरी,रुद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने हर बूथ विजय अभियान प्रारंभ किया है। जिसके मद्देनजर हर बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाये। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पत्थरचट्टा में शक्ति केंद्र  बूथ संख्या 148 व 149 में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों के गठन के पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाया। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व लगन से निभानी है।उन्होंने कहा कि बूथ समिति का दोबारा गठन कर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है।
इस मौके पर पत्थरचट्टा शक्ति केंद्र अध्यक्ष सुनील सहाय, नीरज कुमार, राजू यादव, रामू यादव, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, सिकंदर कुमार, मदन ठाकुर, वीरेंद्र गुप्ता, चंदन ठाकुर, मनीष कुमार, बसंती देवी, सुमित्रा देवी, प्रभावती कुमारी, शांति देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.