Friday, September 4, 2026

सीएम ने रुद्रपुर में की डेढ़ किमी सड़क स्वीकृत 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के अंतर्गत विधायक कोटे से कुल लागत 44.31 लाख रुपए से डेढ़ किलोमीटर लम्बे सड़क संपर्क मार्गों की स्वीकृति दी है। इस आशय का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि 28.67 लाख रुपए की लागत से खेड़ा-गंगापुर मार्ग पर स्थित विजय लक्ष्मी कॉलोनी के विभिन्न मार्गो की 1 किलोमीटर पीसी डामर द्वारा सड़कें बनेंगी व 15.64 लाख रुपए की लागत से रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र में जाफरपुर-दिनेशपुर मुख्य मार्ग से ग्राम शिवपुर के 500 मीटर आंतरिक मार्गों का पीसीसी डामर द्वारा सड़क निर्माण होगा|
ठुकराल ने बताया कि उत्तराखंड सरकार से स्वीकृति के उपरांत सचिवालय से शासनादेश हो जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा निविदा प्रक्रियापूर्ण कर व समस्त औपचारिक ताएँ पूर्ण कर उपरोक्त दोनों सड़क संपर्क मार्गो का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ होगा।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.