Friday, September 4, 2026

फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  कुर्मी महासभा के संस्थापक और केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने एक ज्ञापन उप श्रम आयुक्त को सौंपकर सिडकुल की एक इकाई पर अपने कर्मी के आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गंगवार ने अविलम्ब फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी।
गंगवार ने बताया कि सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत सत्यपाल व उसका परिवार नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में पिछले करीब 12 वर्षों से किराए पर रह रहा हैं। सत्यपाल इस फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर कार्य कर रहा था। फैक्ट्री में कार्य करते समय सत्यपाल का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिस पर सत्यपाल ने सुपरवाइजर से घर जाने के लिए गेट पास मांगा। परंतु उसे गेट पास न देकर एक गोली खिला दी गयी। इसको खाते ही सत्यपाल का स्वास्थ्य और अधिक खराब हो गया और वह मशीन पर गिर गया। जिस कारण वह पूरी तरह से पैरालाइज हो गया। टैक्सी के जरिये सत्यपाल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। परन्तु फैक्ट्री प्रबंधन ने सत्यपाल को उपचार के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं की। तब सत्यपाल ने स्वयं ही अपना इलाज कराया है जिसमें प्रार्थी का कुल खर्च लगभग पांच लाख रुपये हो गया है।  सत्यपाल ने ईएसआई में इलाज के लिए प्रार्थना पत्र दिया तब पता चला कि फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार ने सत्यपाल का ईएसआई  मात्र छ माह ही जमा किया है जबकि सत्यपाल ने 8 वर्ष फैक्ट्री में काम किया है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.