भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। यूएई ने अबू धाबी में 13 से 16 सितंबर तक आयोजित होने जा रही पांचवी एशियाई जु–जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे रामकोट नंबर 6 गदरपुर निवासी कमल सिंह के लिए जिला जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर ने स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अध्यक्ष भारत भूषण चुघ व महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती सहित सभी पदाधिकारियों ने कमल को शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
जानकारी देते ऋषि पाल भारती ने बताया कि अबू धाबी में जु–जित्सु एशियन यूनियन के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 में उत्तराखंड राज्य से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें उधम सिंह नगर जिले के रामकोट 6 निवासी कमल सिंह, हल्द्वानी से विनोद लखेरा, नव्या पांडे, ऋषिकेश से शिवानी गुप्ता शामिल है। जोकि डुओ इवेंट एवं –62 किग्रा भार वर्ग की ने–वाजा इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। यह सभी खिलाड़ी जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाव्धान में भारतीय जु–जित्सु टीम में शामिल होते हुए भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।




