Friday, September 4, 2026

हलकी बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहावना 

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी,रुद्रपुर।  करीब एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से शहर का मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों को तपिश से राहत मिली है।

पिछले दिनों तराई क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप निरंतर बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होने लगा था। चिलचिलाती धूप तथा भीषण गर्मी की मार के कारण लोग दिन ही नहीं रात में भी चैन से नहीं रह पा रहे थे। उन्हें गर्मी से बचाव का उपाय नहीं सूझ रहा था। इसके ठीक विपरीत शुक्रवार की सुबह घने बादलों की छाने से हुई, जिससे मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद सुबह ही तेज हवा बहने के बीच हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। इसे पारा भी गिरा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं थोड़ी सी देर की बारिश ने निगम के जलनिकासी के दावों की पोल एक बार फिर खोल कर रख दी। शहर की मलिन बस्तियों सहित मुख्य बाजार, सिविल लाइन, कल्याणी व्यू, आवास विकास आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया जिससे बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.