Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा ने किया खानपुर में जनसंपर्क 

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक शर्मा का स्वागत किया।

शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें और अपनी ताकत से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। युवाओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि उनकी ऊर्जा के बदौलत कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापस लौटेगी। कहा कि हर बूथ पर कम से कम दस यूथ अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे तो कांग्रेस को चुनाव जीतने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल सिंह, कार्तिक, शंकर, विश्वनाथ, अमर मलिक, गोपाल, काशीनाथ, कृष्ण, वासुदेव, रोहित, रतन, असीम, शंकर सेन, सूरत सरकार, नेपाल सरकार, विवेक, मनोज, विजय हालदार, सुकुमार सरकार, सूरज सिकदर, तपन सिकदर, गौतम सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे। ,

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.