Friday, September 4, 2026

भाईचारा एकता मंच बड़ा कुनबा

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। शहर के टैक्सी ड्राइवरों ने भाईचारा एकता मंच की सदस्यता लेते हुए भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार से संगठन के निर्देशन में यूनियन चलाने की मांग रखी। इस पर गंगवार ने रुद्रपुर टैक्सी ड्राइवर यूनियन का गठित करते हुए सभी ड्राइवरों को भाईचारा एकता मंच की सदस्यता दिलाई।

सभी टैक्सी ड्राइवरों ने शुक्रवार को भाईचारा एकता मंच के कार्यालय पहुंचकर गंगवार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए यूनियन गठन की मांग की। जिस पर गंगवार ने मंच के संरक्षण में टैक्सी ड्राइवर यूनियन का गठन करते हुए राजेंद्र शर्मा आशु को ड्राइवर यूनियन का अध्यक्ष व अभिषेक शर्मा को यूनियन का महासचिव घोषित किया। सभी टैक्सी ड्राइवरों ने भाईचारा एकता मंच की सदस्यता लेते हुए मंच के जरिये समाज सेवा में जुटने की बात कही। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, राजेंद्र शर्मा आशु, अभिषेक शर्मा, मुकेश सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा, भानु प्रताप, सुनील, संतोष सिंह, संदीप सिंह, महेश मौर्या, राजा, विनोद शर्मा, रमेश ठाकुर, मनोज जैन, गजेंद्र रस्तोगी, पंकज सिंह, कमल सिंह आदि दर्जनों टैक्सी ड्राइवर मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.