Friday, September 4, 2026

जिले में आज भी नही मिला कोरोना संक्रमण का नया मामला

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी,रूद्रपुर। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी जिलेभर में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जस की तस बनी हुई है । जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7 है ।  इनमे से 4  संक्रमितों का इलाज रुद्रपुर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है , जबकि शेष  3 संक्रमित होम आइसोलेशन में है ।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी क्षेत्रवासियों के साथ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए भी राहत भरी है । जिला प्रशासन अभी भी सतर्क है । ताकि कोरोना को नियंत्रण में रखा जाय । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7  है । बता दे कि अन्य दिनों की तरह मंगलवार की  तरह बुधवार को भी कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से ही कोरोना नियंत्रण में सफलता मिल सकती है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.