Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल हुए आप के

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व मेयर प्रत्याशी नगर निगम रुद्रपुर व सचिव कांग्रेस कमेटी तथा विधानसभा प्रभारी बाजपुर नंद लाल एनडी ने आम आदमी पार्टी दामन थाम लिया है। बुधवार को दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में नंदलाल का स्वागत किया।                                                             पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला से चर्चा करने के उपरांत नंदलाल एनडी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी को नदंलाल जैसे शिक्षित व जुझारू कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो जनता की मूलभूत समस्याओं को उठाकर सरकार तक पहुंचा सके। उनके आने से आम आदमी पार्टी और संगठन बहुत मजबूत होगा। उन्होंने नंदलाल के उज्जवल भविष्य की कामना की।  वहीं नंदलाल ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और संगठन व पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान इस मौके पर सह प्रभारी राजीव चौधरी, जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना, मनीष गुलिया व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी आनंद मैसी, कपिल सिन्हा, अमिताभ, आशीष गुप्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.