Friday, September 4, 2026

टोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य जीतने वाले मनोज का होगा भव्य स्वागत

Share

Advertisement
दस सितम्बर को मनोज सरकार पहुंचेंगे रुद्रपुर, सिटी क्लब में आयोजित होगा सम्मान समारोह 
भोंपूराम खबरी,, रुद्रपुर। 
टोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मनोज सरकार 10 सितंबर को नगर की इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित अपने निवास पर पहुँच रहे हैं।

मनोज के नगर आगमन पर शहर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा और सिटी क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना मंच व रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

टोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य जीतने वाले मनोज का होगा भव्य स्वागत
राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक लेने के बाद मनोज सरकार 10 सितंबर को रुद्रपुर आ रहे हैं। इस दौरान दोपहर तीन बजे इंदिरा चौराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद  विजय यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के सिब्बल सिनेमा रोड, गुरुद्वारा रोड, पांच मंदिर, भगत सिंह चौक, मेन बाजार, गांधी पार्क, काशीपुर बाईपास से होते हुए सिटी क्लब पहुंचेगी। जहां शहर की सभी संस्थाओं द्वारा मनोज सरकार का अभिनंदन किया जाएगा।
विधायक ठुकराल ने कहा है कि मनोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर का मान बढ़ाया है,इसलिए उस दिन शहर की जनता मनोज के सम्मान के लिए सिटी क्लब पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक व रुद्रपुर राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि शहर की जनता मनोज के सम्मान के लिए तैयार बैठी है और एक हीरो की भांति मनोज का सम्मान किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.