Friday, September 4, 2026

चम्पावत स्थानांतरित हुई निगम आयुक्त को दी भावभीनी विदाई 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का स्थानांतरण चंपावत होने पर नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान नये मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का स्वागत भी किया गया।
ज्ञात हो कि मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का स्थानांतरण चंपावत हो गया है उनके स्थान पर नगर के पूर्व एसडीएम विशाल मिश्रा ने नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया है। नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में रिंकू बिष्ट को मेयर रामपाल सिंह पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात रिंकू बिष्ट को पुष्प वर्षा के साथ गाड़ी तक पहुंचाया गया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त के रूप में रिंकू बिष्ट ने जो सेवाएं दी हैं उसके लिए उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एमएनए रिंकू बिष्ट ने पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं रिंकू बिष्ट ने कहा कि कार्यकाल के दौरान नगर निगम बोर्ड के साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों के साथ उनका जो अनुभव रहा उसे वह कभी नहीं भूल पायेंगी। उन्होंने कार्यकाल के दौरान दिये गये सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी बची राम आर्य, सहायक नगर आयुक्त सरताज सिंह मन्हास, गजेंद्र पाल, रामसिंह बीसी रेखाड़ी, लता आर्या, संजय मनराल, अमित नेगी उदयवीर सिंह गौतम, मुकेश राजोरिया, सुनील कुमार, सोनू मुल्तानी, पार्षद प्रमोद शर्मा, विधान राय, सुशील चौहान, शैलेंद्र रावत, रामकिशन कोली, सोनू अनेजा, विनय विश्वास, अबरार अंसारी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.