Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता विकास शर्मा ने किया आयुष किट का वितरण 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  ग्राम पिपलिया नंबर 1 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास शर्मा के द्वारा  आयुष रक्षा किट का वितरण किया गया। इस दौरान विकास शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर खानपान से तैयार होने वाली प्रतिरोधक क्षमता ऐसा हथियार है जिसकी वजह से शरीर के लिए वायरस से मुकाबला करना आसान हो जाता है।
यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि आज बीमारी है या कोरोना है तो पौष्टिक खाना खाते ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन से कोरोना को दूर रखा जा सकता है। सुखद बात यह है कि कोरोना की वैक्सीन भी लगाई जा रही है जो इम्यूनिटी दे रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गया है और 70 प्रतिशत लक्ष्य भी हासिल कर लिया है  फिलहाल सबसे जरूरी है अपने खानपान को संभालना। अगर लोग प[पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में ले आयें तो किसी भी बीमारी से मुकाबला कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.