Friday, September 4, 2026

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को मीना ने दिया अपना समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान में पहुंचकर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया इस दौरान श्रीमती शर्मा ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की उचित मांगों का त्वरित निस्तारण करें उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है उन्होंने कहा कि यदि 5 माह में उनकी समस्या का निस्तारण हो गया तो ठीक है वरना कांग्रेस की सरकार आते ही उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपनल कर्मचारी उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रुप से जिला संयोजक रितेश कुमार प्रदेश संयोजक मनोज कुमार जिला अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह सुरेंद्र सिंह बिष्ट भूपेंद्र सिंह बाबू पाल उमाशंकर तपन आरती तरुण हालदार संदीप कुमार कुलदीप नवीन कापड़ी सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.