Friday, September 4, 2026

750 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रूद्रपुर पुलिस ने गश्त के दौरान ब्लाक रोड पर दो अभियुक्तों के कब्जे से 750 ग्राम अवैध चरस मय मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अमरीक सिंह हाल निवासी रायपुर रुद्रपुर और सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम टूकरि थाना नानकमत्ता के रूप में हुई है। अभियुक्तों को पकस्द्ने वाली टीम में 1- प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर विक्रम राठौर, उप निरीक्षक अशोक कुमार कांस्टेबल आसिफ हुसैन और आजम खान शामिल थे। कुमार ने कहा कि अवैध कार्यों में लिप्त व क़ानून का उलंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.