Friday, September 4, 2026

75 फिसिदी सवारियों के साथ चलेगी रोडवेज की बसें

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड में अब 75 फिसिदी सवारी क्षमता के साथ रोडवेज की बसें संचालित होगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति भी मिल गयी है। यात्री क्षमता बढ़ने से रोडवेज डिपो को घाटे से उडने में मदद मिलेगी। वही रुद्रपुर रोडवेज ने भी अपने को घाटे से उबारने के लिए विभिन्न रूटों पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है।
कोरोना काल की दूसरी लहर में रुद्रपुर रोडवेज द्वारा 8 बसों का संचालन नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में किया जा रहा था। साथ ही शासन की एसओपी द्वारा बस की क्षमता के करीब 50 प्रतिशत ही सवारी ही यात्रा कर रही थी। अब शासन द्वारा नई एसओपी जारी कर यात्री क्षमता 75 फिसिदी कर दी है। इसके बाद रोडवेज को यात्री बढ़ने से मुनाफा होने की भी उम्मीद भी है।
रुद्रपुर रोडवेज डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि अब शासन से 75 फिसिदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन करने की अनुमति मिल गयी है। लेकिन अभी अंर्तराज्यीए बसों के संचालन की स्वीकृति नही मिली है। फिर भी 75 फिसिदी अंतर्जनपदीय यात्री होने से रोडवेज को घाटे से उबारने में थोड़ी मदद मिलेगी। बताया की कोरोना काल मे रुद्रपुर डिपो से 8 बसों का संचालन ही किया जा रहा था। लेकिन अब बसों की संख्या बढ़ा दी गयी है। अब 16 बसों का संचालन यहाँ से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे रुद्रपुर डिपो को 40 हज़ार रुपए की प्रतिदिन आमदनी हो रही थी। जोकि आम दिन से करीब 6 लाख रुपए कम थी। जिससे डिपो को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.