Friday, September 4, 2026

डिग्री कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय प्रारम्भ करने की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह डिग्री कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित विषय प्रारम्भ किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्नातकोत्तर विषय पर तीनों विषय शुरू करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने कहा कि शहर स्थित भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विज्ञान स्तर पर जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित विषय न होने के कारण छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में इसको लेकर घोषणा भी की गयी थी। कई बार इस सम्बंध में मांग उठाई जा चुकी है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से शीघ्र उक्त विषय शुरू करने की मांग की। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर जीव विज्ञान वनस्पति विज्ञान और गणित विषय प्रारम्भ किये जाने के बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसी सत्र से महाविद्यालय में तीनों विषयों की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी। विधायक ठुकराल ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रचित सिंह, चंदन भट्ट और आकाश बठला भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.