Friday, September 4, 2026

कल्याणी नदी में मिला कट्टे में बंद महिला का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र के अंर्तगत एक अज्ञात महिला का शव कट्टे में बंद हालत में नदी में पड़ा हुआ मिला। शव पानी में रहने की वजह से फूल चुका था। जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगो की मदद से नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ भी की। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। वही पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार करीब साढ़े 4 बजे पहाड़गंज व रम्पुरा के बीच बहने वाली कल्याणी नदी के पास बच्चो व लोगो को एक महिला का शव नदी में दिखा। जोकि कट्टे में बंद था। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगो की मदद से नदी से बाहर निकला। शव कट्टे में बंद था और हाथपैरो में गली हुई रस्सी बंदी हुई थी। पानी में पड़े रहने की वजह से शव पानी के कारण फूल चुका था। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो से शव की पहचान भी कराई। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.