Friday, September 4, 2026

मानव सेवा समिति ने भाईचारा एकता मंच को दिया समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नजूल भूमि के मालिकाना हक एवं दानपात्र की भूमि के स्थाई समाधान की मांग को लेकर भाईचारा एकता मंच द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में गंगापुर मार्ग स्थित डेरा के भोले बाबा के अनुयायियों व मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंच को समर्थन दिया। भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में पहुंचे मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अजय पाल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की सदस्यता लेते हुए संगठन द्वारा चलाए जा रहे नजूल भूमि एवं दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान में अपना समर्थन दिया है। इस मौके पर सभी ने मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार को आश्वासन दिया है कि वह पूरी तरह उनके साथ हैं। गंगवार ने सभी को कार्यालय में मंच की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और संगठन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामचरण लाल सागर, जितेंद्र सिंह, दीपू रस्तोगी, रहीम खान आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.