Friday, September 4, 2026

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को सौपी गई जिम्मेदारियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने शहर व ग्रामीण इलाकों के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। जिसमें प्रत्येक वार्ड व गांव से अधिक से अधिक लोगो को यात्रा में शामिल होने का आहवान किया गया। साथ ही यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई।

कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ के आवास पर हुई बैठक में शहर के सभी वार्डो व ग्रामीण इलाकों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष बेहड़ ने कहा कि 3 सितम्बर से प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का संदेश लेकर पहुंचेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह रैली कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी। जिसमें उन्होने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा की रैली को सफल बनाने के लिए जोर शोर से जुटने का आह्वान किया। साथ ही यात्रा के रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत व समापन समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। जिसके लिए सभी वार्डो के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों भी सौपी गई। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, सुमित भुल्लर, संदीप चीमा, दिनेश शर्मा, दिनेश पंत, पुष्कर राज जैन, हरभजन सिंह विर्क, मोहन खेड़ा, अरूण पाण्डेय, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, हरीश अरोड़ा, साहब सिंह, इन्द्रजीत सिंह, मोनिका ढाली, अजीत सिंह, बाबू खान, अरशद खान, फैज राज खान, नंदलाल, परिमल राय, , दिलीप अधिकारी, अजय यादव, हरीश बावरा, विजय यादव, रंजीत सिंह, मोनू निषाद आदि मौजूद थे।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.