Friday, September 4, 2026

भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान जोरों से चल रहा है। रोजाना ही पार्टी के पदाध्किारी बूथों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करने में जुटे हैं। खासकर पार्टी विधनसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

पार्टी ‘माइक्रो लेवल बूथ मैनेजमेंट’ की रणनीति पर पफोकस करते हुए बूथ संगठन को मजबूत करने को लेकर सक्रिय है। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा ने भी बूथ सत्यापन अभियान में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा, पार्टी इस बार बूथों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। चैहान ने बताया कि उनकी ड्यूटी रम्पुरा बूथ सत्यापन में लगी हुई है। बूथों के सत्यापन में किसान मोर्चा भी अहम जिम्मेदारी निभा रहा है। किसान मोर्चा के सभी प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाध्किारी सत्यापन कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी युवा सरकार, 60 पार के नारे के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। अध्कि से अध्कि युवाओं को पार्टी से जोड़ चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा, धमी सरकार ने एक माह के अंदर ही ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। चाहे वह नौकरशाही में परिवर्तन हो या युवाओं को रोजगार देने का निर्णय सराहनीय रहा है। उन्होंने कोविड काल मे प्रभावित हुए लोगों को राहत पैकेज देने के साथ ही कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सालभर हुए कार्यक्रमों पर चर्चा हो रही है और बूथ को मजबूत बनाने काम किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.