Friday, September 4, 2026

परिवर्तन यात्रा लाएगी बदलाव का संदेश : चौहान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल चौहान ने कहा कि 3 सितम्बर से प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का संदेश लेकर पहुंचेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह रैली कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी।

चौहान परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा की रैली को सफल बनाने के लिए जोर शोर से जुटने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। परिवर्तन की इस लहर को और तेज करने के लिए कांग्रेस प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकालकर चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रही है। परिवर्तन रैली भाजपा को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभायेगी। रैली में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, भुवन कापडी जीत राम टम्टा, रणजीत सिंह रावत समेत कई दिग्गज खटीमा पहुंचेंगे। तीन सितम्बर को खटीमा से चलकर यह यात्रा चार व पांच सितंबर को नैनीताल जनपद में पहुंचेगी। इसके बाद पुनः जनपद उधम सिंह नगर में पहुंचेगी। छह सितम्बर को रुद्रपुर में यात्रा का समापन होगा।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले भर के कार्यकर्ताओं में यात्रा की तैयारियों को लेकर जो उत्साह दिखाई दे रहा है यही जोश पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता में पहुंचाने का काम करेगा। गावा ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्राी हरीश पनेरू, प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, गोपाल सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन,राजेश प्रताप सिंह, अरूण तनेजा, गुड्डू तिवारी, गौरव बेहड़, हरपाल सिंह, करन जंग, नवतेज सिंह, प्रेम सिंह टुरना, सतनाम सिंह निक्कू, पूजा अरोरा, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह, , अशोक राणा, बाबी राठौर, रवीश भटनागर, दान सिंह राना, प्रकाश तिवारी आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.