Friday, September 4, 2026

मिनिस्ट्रियल संवर्ग में प्रोन्नति की मांग को लेकर आरटीओ कर्मियों ने किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मिनिस्ट्रियल संवर्ग में प्रोन्नति को लेकर उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचरी संघ के बैनर तले कर्मियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान आरटीओ ऑफिस के सभी कार्य प्रभावित हुए। जिससे लोगो को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचरी संघ के आहवान पर आरटीओं के कर्मियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। जिसके चलते सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में सभी कार्य प्रभावित हुए। कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मियों ने मिनिस्ट्रियल संवर्ग में प्रोन्नति की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि संगठन मिनिस्ट्रियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर जारी पदोन्नति आदेश जारी होने पर सरकार का आभार व्यक्त करता है। लेकिन विगत प्रोन्नति वर्ष में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के किसी भी पद पर प्रोन्नतियों नहीं की गयी जबकि संवर्ग के हर पद पर पद रिक्त है, जिस कारण कार्मिकों में निराशा की भावना व्याप्त है। उन्होने कहा कि संघ ने आंदोलन से पूर्व कई बार पत्राचार व वार्ता कर इस समस्या के समाधान का प्रयास किया था। लेकिन कोई भी निर्णय नहीं होने के बाद संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि एक सितम्बर को प्रदेशभर में सभी कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से विभाग एवं सरकार की होगी। इस दौरान महामंत्री नीतू सक्सेना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रप्रकाश, हरीश बद्री, मनोरमा आर्य, राजकुमार, जितेन्द्र सिंह नेगी, राकेश मेहता, विमल सनवाल आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.