भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक अनिल गोयल का नगर आगमन पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गोयल ने कहा कि बस टर्मिनल की आड़ मे अतिक्रमण की परिधि के बाहर चालीस वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों की लड़ाई संगठन लड़ेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेगा।
रामपुर रोड स्थित एक होटल मे व्यापारियों की एक बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि बस स्टैंड की परिधि के बाहर दर्ज़नो माध्यम वर्गीय व्यापारी विगत चालीस वर्षो से अपने परिवारों का गुजर बसर कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन के द्वारा बस टर्मिनल अपनी हद मे बने और हद से बाहर के व्यापारियों को न उजाड़ा जाए। टर्मिनल बनाने से पूर्व ऐसे व्यापारियों का भी उचित ध्यान रखते हुए बस स्टैंड का निर्माण करना चहिये। गोयल ने कहा कि इस मामले में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर व्यापार के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता भी करेगा।
व्यापारियों ने बैठक से पूर्व गोयल का रुद्रपुर व्यापार मंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व मालाओ से स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रदेश सह महामंत्री राजेश बंसल, प्रदेश मंत्री निकेश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, कुमाऊँ मंडल प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, प्रदेश मंत्री अशोक छाबड़ा, काशीपुर जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर, संदीप चीमा, सुशील गाबा, पवन गाबा, ज़िला मंत्री राजकुमार सीकरी, अनिल रावत, पारस अरोरा, सागर छाबड़ा, सत्य प्रकाश भारद्वाज, इरशाद अहमद, अंशुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।