Friday, September 4, 2026

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की बूथ सत्यापन कार्यक्रम की शुरुआत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उधम सिंह नगर के भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकारों से आगामी विधानसभा चुनाव में मद्देनजर वार्ता की। भाजपा के जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने बताया कि साल 2022 के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने बूथ सत्यापन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत समिति का पुनर्गठन करते हुए, गैर- भाजपा संस्थाओं और लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास समिति के लोगों द्वारा किया जायेगा।

जिला महामंत्री और बूथ सत्यापन समिति के जिला संयोजक विवेक सक्सेना ने बताया कि जिले में कुल 1380 बूथ के अलावा 286 शक्ति केंद्र है। उन्होंने बताया कि भाजपा के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता हैं। इस कार्यक्रम के तहत सदस्यों की सूची बनाने के साथ नए लोगों को भी पार्टी की सदस्यता दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी ग्रेडेशन के आधार पर पार्टी के पदाधिकारियों को दी जाएगी। सक्सेना ने बताया कि बूथ सत्यापन कार्यक्रम के तहत टोली में महिलाओं, व्यापारी और समाजिक संस्थाओं को जोड़ा जायेगा। कहा कि पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी के लिए लोगो को व्हाट्सएप्प से ग्रुप से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में किये जा रहे प्रतिदिन के कार्य की जानकारी सांसद अजय भट्ट को भी दी जा रही है। इस दौरान बूथ सत्यापन समिति के जिला सह संयोजक राजेंद्र श्रीधर, जिला कार्यालय प्रभारी ईश्वरी प्रसाद राठौर और जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.