Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय पहुंची रुद्रपुर 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को लेकर गुरुवार को प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कांग्रेस जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तय की गयी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

बैठक से पूर्व पहली बार नगर पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप शाॅल ओढ़ाया और तलवार भेंट की। इसके पश्चात बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी। जिसका प्रथम चरण उधम सिंह नगर से शुरू होगा। 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक से शुरू होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत जनता से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आगामी 2022 के चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगी साथ ही कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार होगा। कहा कि उत्तराखंड की जनता के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। कार्यकर्ता एकजुट होकर जिम्मेदारियों को निभाएंगे तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने राज्य को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अनुभव व युवा जोश से भरी टीम दी है। चुनाव के लिए जो तमाम कमेटियां बनाई गई हैं, उनमें अनुभव के साथ-साथ वरिष्ठता व क्षेत्रीय संतुलन भी बनाया है। इसका लाभ पार्टी को चुनाव में अवश्य मिलेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलग ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। परिवर्तन यात्रा के साथ जिले में कांग्रेस का प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा। पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा की नैया डूबना तय है। परिवर्तन यात्रा के साथ ही जिले में चुनाव की तैयारियों का भी आगाज होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी और 6 सितम्बर को रुद्रपुर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है।

इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, अलका पाल, शिल्पी अरोरा, सरवर यार खान, डॉ गणेश उपाध्याय, दीपक बलुटिया, मुक्ता सिंह, अजय तिवारी गुड्डू, राजेन्द्र पाल सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, सीपी शर्मा, ममता हाल्दार, किशोर हाल्दार, सुरेश पपनेजा, संदीप चीमा, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, नवतेज पाल सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, अरुण तनेजा, रेखा सोनकर,मोहन पाण्डेय, सुनील जडवानी, सुशील गावा, वीरेंद्र सिंह, श्यामल मण्डल, देवेन्द्र शाही, नासिर हुसैन, अबरार अंसारी, अनिल जोशी, उमा सरकार, अनीता कश्यप, नारायण हालदार, मुन्ना तिवारी, बलवीर सिंह आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.