Friday, September 4, 2026

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने होटलों में चलाया चेकिंग अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक होटल में अनियमितता पाये जाने पर नगद जुर्माना भी लगाया। साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई।

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न स्पा सेंटरो व होटलों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर छापा मारा। इस दौरान टीम ने जरूरी कागजातो व रजिस्टरों की जांच की। साथ ही सभी होटल संचालकों व होटल मालिकों को कहा कि होटल में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कमरा देने से पहले उसकी आईडी का पूर्ण विवरण रिसेप्सन इन्ट्री रजिस्टर में अंकित करें और आईडी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। वही सीसीटीवी भी अनिवार्य रूप से लगाए। इसके अलावा कोविंड-19 के दिशा निर्देशों का पालन भी अवश्य करायें। टीम ने होटल में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन किये जाने पर भी बल दिया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक होटल में अनियमितता पाये जाने पर होटल मालिक खगेन्द्र गुप्ता के खिलाफ मौके पर ही अन्तर्गत धारा 52 (3) / 83 पुलिस अधिनियम की कार्यवाही कर 5000 रुपए जुर्माना नकद वसूला। साथ ही दोबारा अनियमितता पाये पर अग्रिम कार्यवाही किये जाने की हिदायत भी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.