भोंपूराम खबरी,किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ का 1 फरवरी को 69वां जन्मदिन धूमधाम से किच्छा और रुद्रपुर में मनाया जाएगा। जन्मदिन को लेकर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई स्थानों पर केक काटने, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कार्यकर्ता इसे जनसंपर्क और जनसेवा दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।




