Friday, September 4, 2026

नगर में हुआ अनाज बैंक का शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अमित राठौर ने अपनी धर्म पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर नगर में अनाज बैंक का शुभारम्भ किया। इस बैंक के जरिये असहाय लोगों को कार्ड बनाकर राशन किट प्रदान की जाएगी।

ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि राशन कार्ड बना कर प्रति माह ऐसे निराश्रित बुजुर्गों, दिव्यांगों व असहाय लोगों को उनके महीने भर की राशन किट निशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन की शुरुआत 11 किट से की गई है। मिशन के तहत एक लाख किट सम्पूर्ण देश में हर माह वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहला किट एक ऐसे बुजुर्ग सम्पति को दिया गया जो चलने से लाचार है और साथ ही निराश्रित हैं। इनके पास उनके पास जीविका का साधन नहीं होने के कारण अब इनके राशन का पूरा व्यय वह स्वयं उठाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.