Friday, September 4, 2026

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जनपद उधम सिंह नगर  और नैनीताल में निकलने वाली परिवर्तन यात्रा  को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी शुरू कर  दी है उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 3 सितंबर से खटीमा विधानसभा से परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होगी इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सीएलपी लीडर प्रीतम सिंह सह प्रभारी दीपिका पांडे राजेंद्र धर्मानी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे इधर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम धर्मपुर छतरपुर फौजी मटकोटा आदि ग्रामीण इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी  की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा का 6 सितंबर को रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में पहुंचने पर भव्य स्वागत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए विचार विमर्श किया और विस्तृत रूपरेखा तैयार की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश  पंत किसान कांग्रेस के अध्यक्ष  रामदयाल सिंह प्रधान विक्की सिंह पूर्व प्रधान लकी पूर्व प्रधान प्रेम  निगम पार्षद मोहनखेड़ा सुभाष गिरी नरेश शर्मा नवल कांडपाल  मनोज शिवशंकर भारद्वाज गुरदयाल सिंह संजय चौहान मोनू चतुर्वेदी रमन शर्मा प्रेम सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान तुलविन्दर  सिंह ओमपाल सिंह चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.