Friday, October 9, 2026

खेलकूद प्रतियोगिता मैत्री भाव का परिचायक : ठुकराल 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब ट्रांजिट कैंप के द्वारा सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल के अनुज युवा समाजसेवी संजय ठुकराल ने किया। उन्होंने सेमीफाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।

ठुकराल ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता मैत्री भाव का परिचायक हैं। खेलकूद से युवाओं के हौसलों की जीत होती है और युवा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी खेलकूद की तरफ अपना ध्यान दे रही है जो देश के लिए शुभ संकेत है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना अहम योगदान देना चाहिए। सेमी फाइनल मैच ट्रांजिट कैंप और शक्ति फार्म के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई बाद में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें ट्रांजिट कैंप की टीम ने शक्ति फार्म की टीम को 4-3 से पराजित किया। इस दौरान संयोजक कमेटी सुजीत दास, प्रणव चौधरी, विजय डे, विक्की आहूजा, विक्की सरकार, कुणाल चौरसिया, सागर ठाकुर, सम्राट ठाकुर, राज राय, हर्षित रस्तोगी, चंदन यादव, रोहन सिंह, मुकेश यादव, अखिलेश कुमार मंडल, राहुल सरकार, प्रदीप दास, शिवम दास, सूरज दास, रोहित सिंह, शिवम हालदार, अमन, अतुल आदि खेल प्रेमी मौजूद थे। सेमीफाइनल मैच की कमेंट्री पत्रकार तापस विश्वास ने की।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.