Friday, September 4, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कुष्ठ रोगियों को बाँधी राखी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  राखी के अवसर पर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा किच्छा रोड स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंची। यहाँ उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी कुष्ठ रोगियों को रक्षा सूत्र बांधे और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उल्लेखनीय है कि शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार कुष्ठ रोगी आश्रम जाती हैं और सभी कुष्ठ रोगियों को राखी बांधकर और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कुष्ठ रोगी आश्रम के सभी लोगों ने शर्मा का भव्य स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि वह कुष्ठ रोगियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मना कर खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद कालीचरण बाल्मीकि, सरोज रानी, वंदना रस्तोगी, सिया राम कोली, गब्बर कोली, पप्पू कोली, कोमल राम कोली, विजय गुप्ता, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.