Friday, September 4, 2026

जागृति ट्रस्ट ने किया जरूरतमंदों में भोजन वितरण  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोई भूखा न सोये’ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जागृति ट्रस्ट द्वारा लोगों को भोजन कराने का कार्य लगातार जारी है।बता दें कि जागृति संस्थान प्रतिदिन 200 से 250 लोगों को भोजन कराता है। जिसमे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर संस्थान के लोग जरूरतमंदों को भोजन कराते है।

संस्था के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया कि संस्था के लोग सुबह 7 बजे से ही भोजन बनाने का कार्य शुरू कर देते है। जिला अस्पताल के पास सुबह 10 बजे से ज़रूरतमन्दों को भोजन कराने का कार्य शुरू किया गया। अध्यक्ष अमित ने सदस्यों के कार्य की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि जागृति परिवार का हर सदस्य अपना कार्य बिना स्वार्थ के करता है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य दिन हो या रात हमेशा सेवा में लगे रहते है। यही जागृति संस्था की पहचान है। भोजन उपलब्ध कराने वालों में विजय यादव, जगजीत सिंह, रजत खरवार के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.