Friday, September 4, 2026

धार्मिक भूखंड पर कब्जा करने के खिलाफ भड़के हिंदूवादी संगठन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गंगापुर रोड़ स्थित धार्मिक भूखंड पर सत्ताधारी द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए धार्मिक स्थल के महंत के साथ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम कार्यालय गेट पर सांकेतिक धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने उग्र लोगों को समझाकर धरना समाप्त करवाया। वही धरनारत लोगों ने कार्रवाई नहीं होने पर 23 अगस्त से भारी जनसमूह के साथ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

सनकादिक तपोस्थली राधाकुंड मंदिर के महंत रामबालक दास हिंदूवादी संगठनों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और गेट पर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम विशान मिश्रा मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएंगी। इस दौरान लोगों का आरोप था कि गंगापुर रोड पर सनकादिक सनातन ऋषि राधाकृष्ण गौशाला की भूमि है। यहाँ पिछले सोलह सालों से महंत आश्रम की सेवा करते आ रहे है। वहीं मंदिर पौराणिक भी है। आरोप था कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दवाब में आकर नगर निगम द्वारा जबरन उस पर कब्जा करने की नीयत से भूखंड पर बने कुछ निर्माण कार्य ध्वस्त भी किए गए। जबकि इस संबंध में प्रशासनिक जांच भी मंदिर के पक्ष में है। बावजूद इसके निगम की शह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आगाह किया कि 23 अगस्त तक मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ तो हिंदूवादी संगठन भारी जनसमूह के साथ आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर विनोद शुक्ला, शेरबहादुर सिंह, बेला मंगल सिंह, अंजू कुमार, सोनू बिष्ट,रा जेश यादव, ईश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.