Friday, September 4, 2026

सद्भावना दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में उधम सिंह नगर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस कार्यालय सहित अपने सम्बंधित थानों व चौकियों पर सद्भावना शपथ ली गई। पुलिस कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसपी सिटी ममता वोहरा व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज ने कहा कि

सद्भावना दिवस का लक्ष्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना तथा लोगों में सद्भावना का संवर्धन करना है।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रतिज्ञा ली कि वह जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.