Friday, September 4, 2026

पूर्वी पाकिस्तानी और बंग्लादेशी शब्द हटने पर बंगाली समुदाय ने किया मिष्ठान वितरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट के निर्णयानुसार उत्तराखंड प्रदेश में बंगाली समुदाय के लोगों को प्राप्त जाति प्रमाण पत्र से ‘पूर्वी पाकिस्तानी/बांग्लादेशी’ अवांछित शब्द हटाने के आदेश कर दिए जाने के उपरांत जिला अध्यक्ष भाजपा ऊधम सिंह नगर शिव अरोरा के नेतृत्व में रुद्रपर ग्रामीण मंडल के ग्रामसभा हरिदासपुर एवं राधकांतपुर में भाजपाइयों एवं बंगाली समाज के भाइयों – बहनों ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताते हुए प्रदेश के याशश्वी उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट का आभार व्यक्त किया गया।

उक्त अवसर पर हर्ष जजते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा ने कहा कि वो बंगाली समुदाय के सभी भाई-बहनों की ओर से जनहित में लिए गए इस अभूतपूर्व निर्णय हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सम्पूर्ण कैबिनेट का सह्रदय धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.