Friday, September 4, 2026

गांधी पार्क में लहराएंगा 55 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, स्थापना के लिए की गई पूजा अर्चना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर । शहर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य एवं 55 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना को लेकर विधायक राजकुमार, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार एवं मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही पार्क में जल्द ही 55 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगा। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। इसके अलावा तमाम लोगों की मांग थी कि गांधी पार्क में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाये। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क शहर की शान है इसके सौंदर्यीकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो गांधी पार्क के लिए और बजट स्वीकृत कराया जायेगा।
वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बनेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी हरविंदर सिंह हारजी, गुरमीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, संजय ठुकराल, बिट्टðू शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू अनेजा, बॉबी टुटेजा, राहुल सरीन, सुनील झाम, नितेश धीर, सुरेश शर्मा, आकाश भुसरी, गर्वित मुंजाल, सतीश धीर, दीपक चुघ, संजय कुमार ,नवीन, नकुल, सत्ता, बंटी, नितिन, सत्यम, सुमित, अनिकेत, अभिषेक, मनदीप, अमित, मनोज, विशेष, सचिन, अंकित, सूरज, नरेश सागर, घनश्याम श्याम पुरिया आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.