Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा विभिन्न स्कूलों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न स्कूलों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी इससे पूर्व श्रीमती शर्मा अपनी परंपरा को जीवंत रखने के लिए शहर में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों पूर्व प्रधानमंत्रियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी उसके बाद श्रीमती शर्मा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने भगत सिंह चौक पहुंचेगी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती शर्मा प्रातः 6:00 बजे से भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह कलेक्ट्रेट स्थित अमर शहीद उधम सिंह रुद्रा होटल के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सिटी क्लब में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू राजीव नगर इंदिरा बंगाली आदर्श कॉलोनी स्थित देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा हृदय सम्राट स्वर्गीय राजीव गांधी गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लोह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित राम सुमेर शुक्ला आदि महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी इसके बाद श्रीमती शर्मा कुष्ठ रोगी आश्रम स्वर्णिमा शिशु भारती जन्मभूमि हाई स्कूल ओमेगा पब्लिक स्कूल और सर्वोदय शिक्षा संस्थान भूरारानी में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.