Friday, September 4, 2026

14 अगस्त शहीदी दिवस पर शहीदों को किया याद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। उत्तराँचल पंजाबी महासभा एवं युवा महासभा द्वारा 14 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हुए देश के 1947 बँटवारे में शहीद हुए लाखों नागरिको को नमन किया एवं मोमबत्ती जलाकर बँटवारे में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि आर्पित की l इस दौरान कुमाऊँ प्रभारी अशोक छाबड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज के लाखों परिवारों को बँटवारे के समय अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और बँटवारे के फैसले ने लाखों परिवार अपने ही देश में शरणार्थी हो गए lवहीँ युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि बँटवारा लाखों परिवारों को जीवन भर न भूलने का दर्द दे गया लाखों परिवारों को अपनी जमीन , जायदाद , व्यापार सहित हर उस चीज को छोड़ना पड़ा जो उनका जीवन थी l श्री चुघ ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 74 वर्ष बाद 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ” घोषित कर बँटवारे के दौरान शहीद हुए लाखों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाबी महासभा आभार व्यक्त करता है उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में उत्तराँचल पंजाबी महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l

इस दौरान जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह,प्रदेश प्रवक्ता आशीष छाबड़ा,महानगर कोषाध्यक्ष दीपक अरोरा, महानगर महामंत्री वीरेंद्र सुखीजा, जिला युवा महामंत्री सोनू खुराना,महानगर युवा अध्यक्ष रोनिक नारंग, महानगर युवा महामंत्री हिमांशु मिड्ढा, महानगर युवा कोषाध्यक्ष जतिन नागपाल, वरिष्ठ समाजसेवी तरुण दत्ता, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंदर चीमा, गौरव विककी आहूजा, यमन बब्बर, विभोर बठला, सन्नी धवन, अमित गंभीर, देवभूमि व्यापार मंडल , सन्नी खुराना, हिमांशु नरूला, दीपक मल्होत्रा, आयुष तनेजा, सन्नी, अमित गंभीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.