Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में सात स्थानों पर किया गया टीकाकरण  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए शहर के सात स्थानों पर टीकाकरण किया गया। रुद्रपुर में शिव शक्ति मंदिर , मेडिकल कालेज, लुकास , इंदिरा कॉलोनी का रामलीला मैदान, पीएस छतरपुर, पीएस भगवानपुर और पुराने जिला अस्पताल में टीकाकरण किया गया । सभी टीकाकरण शिविरों पर सुबह से ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी । जिसमे सभी उम्र वर्ग के लोगों को दोनों डोज का टीका लगाया गया ।  कोरोना से बचाव को देखते हुए शहर के अलग स्थानों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जा रहा । इसी क्रम में  सात स्थानों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । टीकाकरण शिविर में 18 और 45 सभी उम्र के लोगो का टीकाकरण किया गया । लोगो को रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी टीकाकरण शिविर में ही मुहैया कराई गई । सात केंद्रों में से पीएस भगवानपुर में कोवैक्सीन और बाकी छह केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए टीकाकरण बेहद उपयोगी है ।

रुद्रपुर में सात स्थानों पर किया गया टीकाकरण  

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.