Friday, September 4, 2026

उत्तराँचल पंजाबी महासभा कल मनाएगी शहीदी दिवस 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराँचल पंजाबी महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे अम्बेडकर चौक पर महासभा के तत्वावधान में शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित होगाl उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों व 1947 बंटवारे में शहीद हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। जिन्होंने बँटवारे का दंश झेला और अपना सर्वस्व माँ भारती के चरणों में अर्पित कर दिया उन्हें नमन करें। चुघ ने अपील करते हुए कहा कि 14 अगस्त की शाम सभी अपने घरों में भी एक दिया जलाकर शहीदों को नमन करें व अपने बच्चों को अवगत करवाएं की कितने संघर्षों और बलिदानों के पश्चात देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.