Friday, September 4, 2026

निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह को स्वीकृत चेकों का वितरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम महेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में निर्धन परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का 30 लाभार्थियों को वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिब( है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। विकास परक योजनाओं की बदौलत आज उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

इस दौरान विधायक ने पंचराम, गीता, अन्नपूर्णा देवी, निरंजन गाईन, जसविंदर सिंह, मलखन सिंह, परेश विश्वास आशा देवी, गोविंद मण्डल, मुकुंद मण्डल, संपूर्ण सिंह, जगतार सिंह, विचित्रा राय, दुलाल हाल्दार, रीना सिकदार, सोनबाला, दान सिंह, दुलाल पाल, लखन मण्डल, नेम चन्द, छत्तरपाल, राम किशन कमला मण्डलमहादेव बाला, विकास काजी लाल आदि को आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, मधु विश्वास, जाकिर लाला, मुकेश कुमार, पंकज बाला, आकाश बठला, अंकित बठला, काला चन्द्र, विक्रम सिंह, महमूद अहमद, सन्नी पुनियानी, गोपाल सरकार, बनारसी बजाज आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.