Friday, September 4, 2026

अग्रवाल महिला समिति ने कराया हरियाली तीज का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अग्रवाल महिला समिति ने रूद्रपुर के निजी होटल में हरीयाली तीज उत्सव मनाया। जिसकी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रंजना राजगरू थी। उत्सव में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमे बीहू नृत्य, गाओं और पाओ, कॉमेडी डांस, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, लक्की ड्रा जैसे कार्यक्रम शामिल थे ।

निजी होटल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद महिला समिति द्वारा बीहू नृत्य, गाओं और पाओ, कॉमेडी डांस का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को सलाम किया गया। इसके बाद नवविवाहितो को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्थल पर आकर्षक स्टाल भी लगाए गए।                                                                        अग्रवाल महिला समिति ने कराया हरियाली तीज का आयोजन

उधर हरियाली तीज के अवसर पर इन्द्रा कॉलोनी के गली नम्बर 3 में सुहागिन महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष स्व राजकुमारी गिरी जी की पुत्री श्रीमती अमृता गिरी ने स्वयं अपने हाथों से एक महिला के हाथों में मेहंदी लगा कर प्रारंभ किया। बाद में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को मेहंदी लगाने का कार्य शुरू हुआ। इधर कार्यक्रम की आयोजक अमृता ने मेहंदी के रगों के साथ सभी के सुहाग की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कामना भी की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.