Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को बैठक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। लगभग छ साल के इंतजार के बाद आखिरकार शहर के उद्योग व्यापार मंडल में चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए प्रदेश व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें तय हुआ कि आने वाले दो महीने में संगठन के चुनाव कराये जायेंगे। बैठक में रुद्रपुर नगर कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा और प्रदेश सयुंक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों प्रदेश पदाधिकारी की देख रेख में नगर में संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराये जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क, जिला सयुंक्त महामंत्री बलराम अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अजय चड्डा, युवा जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल ,रुद्रपुर नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा और नगर महामंत्री हरीश अरोरा माजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.