Friday, September 4, 2026

तरविंदर सिंह मारवाह ने किसान नेता राकेश टिकैत से की मुलाकात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह  अपने साथियों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता राकेश टिकैत  से गाजीपुर बॉर्डर मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा को और ताकतवर बनाने के लिए आपस में वार्ता हुई तरविंदर सिंह मारवाह  व राकेश टिकैत  14 अगस्त को गाजीपुर बॉर्डर से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के लिए कुच करेंगे रूद्रपुर में ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में सरदार वीर सिंह  व परमेन्दर सिंह ढिल्लो अपनी टीम के साथ उनका स्वागत करेंगे और फिर सभी लोग नानकमत्ता साहिब के लिए कुच करेंगे नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकेगे और किसानों के लिए अरदास करेंगे और फिर राकेश टिकैत व तरविंदर सिंह मारवाह  सरदार वीर सिंह  आदि लोग किसानों को संबोधित करेंगे तरविंदर सिंह मारवाह  ने तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर राकेश टिकैत  से वार्ता की और कहा कि मैंने ठाना है तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की आवाज उठा कर उनकी समस्याओं को दूर करना है और साथ में संयुक्त किसान मोर्चे को और ताकतवर बनानें के लिए आने वाले समय में कई रणनीतियां बनाकर संयुक्त किसान मोर्चे को ताकतवर बनाना है और किसान को विजय दिलाना है। जय जवान। जय किसान

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.