Friday, September 4, 2026

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चालीस परिवारों को दिये आर्थिक सहायता के चेक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। संजय नगर, महतोष में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चालीस परिवारों को स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं और आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक सोच का लाभ आज उत्तराखण्ड की जनता को लगातार मिल रहा है। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान भी किया। इस दौरान भुधर, निर्मल , दुली मिस्त्री, रवि सरकार, अजीत मण्डल, नरेंद्र कौर, रजपला, निरंकी रानी, महानंद वैद्य, लाल बहादुर, अमर सिंह,शरद विश्वास, नव कुमार, वासन पोददार, खोखन बाला, सुबल हालदार, अखिल ओझा, सविता विश्वास, मनोरंजन सरकार, सुशांत ओझा, गोरंगी मलिक, रीता रानी, नमिता मण्डल, मलेंचा राय, भूषण बैरागी, रवि मण्डल, अधीर सरकार, जदीश, उर्मिला विश्वास, गुरमुख सिंह, रमेश सरकार, निर्मल पाईक आदि को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये गये।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.