Friday, September 4, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने ग्राम पंचायत के प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। ग्राम प्रधानों और बीडीसी मेंबर को शॉल ओढ़ाकर और उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह देश की सबसे महत्वपूर्ण संस्था ग्राम पंचायत के प्रधानों और बीडीसी मेंबरों को सम्मानित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने प्राणों की परवाह किए बगैर ग्रामीणों की मदद की और उन्हें बचाने का प्रयास किया। शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों और बीडीसी मेंबर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, प्रधान संजीत विश्वास, प्रधान मुकेश बाला, प्रधान मुकेश राणा, प्रधान गगनदीप सिंह, प्रधान नबी जान, प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, बीडीसी कौशल विश्वास, बीडीसी मधुबाला, बीडीसी मंजू सैनी, बाबू राम सैनी, बीडीसी जितेंद्र नाथ राय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद मंडल, रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, निगम पार्षद प्रीति साना, डॉ सुमित राय, केशव, तीरथ सीकरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, विकास गोलदार सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.