Friday, September 4, 2026

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर शहर में जश्न का माहौल 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतने पर नगर में जगह-जगह खेल प्रेमियों ने गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। खेल प्रेमियों ने नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही भारत के पहलवान बजरंग पुनिया और हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर भी खुशी का इजहार किया।

टोक्यो ओलम्पिक में 13 साल बाद भारत को स्वर्ण पद मिलने पर बीती रात जगह जगह लोग जश्न में डूब गये। किच्छा रोड पर व्यापारी नेता हरजिंदर सिंह हारजी के प्रतिष्ठान पर विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा लक्की समेत तमाम लोगों ने आतिशबाजी की और ओलपिंक में भारत के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया। इसके अलावा विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ओलपिंक में मेडल जीत ने पर खुशी का इजहार किया। वहीं फौजी मटकोटा, धामा कालोनी, साईबिहार में भी लोगों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाकर इस बार ओलंपिक में भारत का वर्चस्व कायम किया है। विधायक ठुकराल ने नीरज चोपड़ा के साथ ही पुरूष और महिला हाकी टीम और रेसलर बजरंग पुनिया को भी बधाई दी। इस अवसर पर हरविंदर सिंह हरजी, अनिल तनेजा, विपिन शर्मा, संजय ठुकराल, आशु मिड्डा, ज्ञान सिंह चौहान, दिल रंजय , सुशील, तेजपाल राणा, मनोज शर्मा, शैलेश, महेश चौहान, नंद किशोर पाण्डे, प्रेम सिंह, किशोर यादव, नितिन गुप्ता, नीरज सिंह राणा, मदन मोहन गुप्ता, राजेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र कश्यप, शत्रुघन कुमार सिंह, श्याम लाल, राम अवतार, गोलू कुमार, रवि कुमार ,अशोक कुमार, सरनदीप सिंह, चरनजीत सिंह विनोद मिश्रा, आर के पांडे, विपिन राय, मदन रावत, सपन राय, सुभाष चन्द्र, नीलम कमल गुप्ता, परमजीत सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.